सत्य का बोध कराते हैं गुरु:अजय कुमार दुबे !

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा भाटपार रानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाटपार रानी उपनगर स्थित दुर्गा मंदिर एवं हनुमान मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही गुरुओं की भूमिका काफी अहम रही है। चाहे प्राचीन कालीन सभ्यता हो या आधुनिक दौर, समाज के निर्माण में गुरुओं की भूमिका को अहम माना गया है। उनकी इस भूमिका का सरल और गुढ़ रूप में संत कबीर दास ने अपने दोहे के माध्यम से भी दर्शाया है।


गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताएं।।


उन्होंने कहा कि जब तक गुरु की कृपा प्राप्त नहीं होती है, तब तक कोई भी मनुष्य अज्ञान रूपी अंधकार में भटकता हुआ माया मोह के बंधनों में बना रहता है। उसे मोक्ष नहीं मिलता। गुरु के बिना उसे सत्य और असत्य के भेद का पता नहीं चलता, उचित और अनुचित का ज्ञान नहीं होता। गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का त्यौहार है। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्म दिवस माना जाता है। वेदव्यास ने महाभारत, 18 पुराण, श्रीमद् भागवत महापुराण,ब्रह्म सूत्र जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी और चारों वेदों का संकलन भी किया था। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, सुरेश तिवारी, आनंद पीयूष उपाध्याय,चंद्र किशोर द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल ,जगनारायण शर्मा, विजय बरनवाल,सुभंजय सिंह,जितेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles