संवेदना ग्रुप द्वारा विवेकानंद पार्क में किया गया पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन !

लोगों को जागरूक करने के साथ, खायी गयी पर्यावरण रक्षा की सौगंध एवं रोपे गये पौधे

औरैया संवेदना ग्रुप के तत्वाधान में आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय नेता सौरभ भूषण शर्मा मौजूद रहें। श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने बताया की पर्यावरण हम सभी के जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। हमारा जीवन इसके बिना सम्भव नहीं अतः हमारा भी दायित्व है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। गोष्ठी में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता हरमिन्दर सिंह सबरवाल ने की। संस्था के संरक्षक डॉ. एस एस एस परिहार एवं संरक्षक दिनेश गुप्ता ने बताया की संवेदना ग्रुप जमीनी तौर पर पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहा है हमें मिलकर पौधों को रोपित एवं संरक्षित करना चाहिए। संस्था के संस्थापक डॉ सक्षम सेंगर एडवोकेट एवं गिरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान सम्पूर्ण वर्षा काल में अनवरत जारी रहेगा साथ ही लोगों को जागरूक कर उनका साथ लिया जायेगा।

उपस्थित जनमानस ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली।इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान का इस वर्ष का तृतीय चरण सम्पन्न किया गया जिसमें आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में संस्था के सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत संवेदना ग्रुप के कई सहयोगियों ने अपने पितरों / पूर्वजों की स्मृति में अथवा अपने माता-पिता की प्रेरणा से संकल्प बद्ध होकर वृक्षों का रोपण किया एवं उनकी रक्षा एवं देख-रेख का भी प्रण लिया। इस अवसर पर स्वतंत्र अग्रवाल, गिरेंद्र सिंह परिहार दिनेश मिश्रा,नितिन गुप्ता, जगपाल सिंह भदौरिया लक्ष्मी कांत दुबे राज नारायण मिश्रा, किशन गुप्ता, सौरभ कुमार सिंह हरमिन्द्ऱ सिंह सबरवाल, सुरेश सिंह सेंगर योगेंद्र सेंगर कमल कांत वर्मा देव मुनि, विकास दीक्षित रिशु दुबे आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles