विशेष सचिव वित्त, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी संजीव सिंह (आई0ए0एस0) द्वारा गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर विशेष सचिव वित्त, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी जनपद संत कबीर नगर संजीव सिंह (आई0ए0एस0) द्वारा दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी द्वारा विधि विधान से गौ पूजन किया गया। निरीक्षण के दौरान 282 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशो का स्वास्थ्य सही पाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा आश्रय स्थल पर उपलब्ध पंजिकाओं का मिलान किया गया, जिसमें समानता पायी जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। भूसा भण्डारण कक्ष में लगभग 32 कु0 भूसा और 50 कु0 दाना/चोकर एवं हरा चारा उपलब्ध पाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि गोवंशो को हरा चारा आपूर्ति हेतु चारागाह और निजी भूमि पर भी हरे चारे की बुआई करा दी गयी है।
निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा परिसर में बायो गैस प्लान्ट का भी अवलोकन किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चिकित्सा स्वास्थ्य, खण्ड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेहदावल, पशु चिकित्साधिकारी बढ़या ठाठर, ग्राम प्रधान, सचिव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles