विद्युत के मामलों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन -अपर जिला जज-प्रथम!

विद्युत के वादों हेतु 26 अप्रैल को विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक।

संत कबीर नगर माननीय जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार-पंचम तथा अपर जिला जज प्रथम रमेश दूबे के साथ बैठक आहुत हुई। बैठक में उक्त न्यायिक अधिकारियों ने 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। वर्तमान में बिजली के मामले अपर जिला जज प्रथम की कोर्ट में लंबित हैं। न्यायिक अधिकारी रमेश दूबे ने बताया कि सभी चिन्हित मामलों में पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाई जा रही है। उक्त लोक अदालत में बिजली से संबंधित लंबित वाद का निपटारा भी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी वादकारी का विद्युत से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है तो उक्त आयोजन की तिथि पर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर मामले को निस्तारित करवा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles