वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद !

संत कबीर नगर ,जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान* के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा बीएनएस थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सरबरे आलम पुत्र हबीब थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को मेंहदावल कस्बा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी द्वारा थाना दुधारा पर वादी की नाबालिग पोती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना दुधारा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यवाही करते हुए को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles