लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती !

   जनपद कानपुर नगर -

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महायोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामादेवी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती मनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती मेवाड़ के वीर राजपूत राजा महाराणा प्रताप सिंह के जन्म दिवस की स्मृति में मनाई जाती है। उन्हें विशेष रूप से राजस्थान में और पूरे भारतवर्ष में शौर्य, साहस और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मुगल साम्राज्य के विस्तार के विरुद्ध उनके प्रबल प्रतिरोध ने उन्हें भारतीय इतिहास में अमर बना दिया है। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की विशाल सेना का सामना करते हुए उन्होंने जो वीरता दिखाई, वह आज भी राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देती है। यह जयंती न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके आदर्शों, विरासत और भारत की सांस्कृतिक धरोहर में दिए गए अमूल्य योगदान का सम्मान भी है।

घाटमपुर क्षेत्र के बाल उद्यान गेस्ट हाउस में मनबोधन सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच साझा कर रहे विधायक अभिजीत सिंह सांगा विधायिका सरोज कुरील ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। सैकड़ों पदाधिकारियो के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने मौजूदा समय में भारत के द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने तथा भारतीय सेना के पराक्रम पर विचार रखते हुए कहा कि भारत देश की लाखों लाख मातृ शक्तियो ने वीर सपूतों को जन्म दिया है। आज हम सभी जो अपने घरों में सुरक्षित बैठे है उसके पीछे हमारी मातृभूमि के वीर सपूतों की वजह है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से हर्ष वर्मा गौरव कटियार देवराज सिंह चंदेल अलकेश मिश्रा शुभम तिवारी कमल कांत भाटिया संदीप सोनी शैलेन्द्र सिंह गौर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles