Home Main News रानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं...

रानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं सामाजिक उत्थान,

0
79

ब्लॉक सभागार सलेमपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का शासन काल नारी सशक्तिकरण का प्रतीक रहा है। उन्होंने न केवल राज्य का विकास किया बल्कि राज्य की सीमाओं से बाहर भी मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। मुगल काल में ध्वस्त हुए लगभग 12,000 मंदिरों का पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण कराया। उनका शासन एक आदर्श शासन के रूप में जाना जाता है। जिला मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, रानी अहिल्याबाई होलकर की परंपरा, आस्था और मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा पहली बार रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रही है, जबकि इससे पहले किसी भी दल ने ऐसा नहीं किया। पार्टी की विचारधारा स्वदेशी है। भाजपा ने जनता के आशीर्वाद और जनादेश से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में निर्माण कराया। वर्ष 2014 में देश की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया, और हमने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है—चाहे वह धारा 370 हो, श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा मामला। बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा के सभी मानकों पर योगी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी शाहिना खातून, नरगिस सलमा सरिता, हरीलाल, हरेंद्र इत्यादि को आवास की चाबी दी गई तथा स्वयं सहायता समूह के महिलाएं कलावती रीता देवी ममता तेतरी छोटी देवी सीमा मुन्नी आदि को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र मिश्र, एडीओ पंचायत विजय कुमार गुप्त समस्त सचिव गण, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मा मिश्रा, ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी पांडे, मनीष यादव इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव मिश्रा ने किया।*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here