यूपी सीमा से बिहार में शराब तस्करी जोरों पर !

तीन दिन में दो लग्जरी गाड़ियों से लाखों की शराब बरामद

लार :- यूपी से सटी बिहार सीमा पर शराब की तस्करी लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों के भीतर बिहार में दो लग्जरी गाड़ियों से लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक काले रंग की i20 कार पकड़ी गई थी। इस कार में एक महिला और एक युवक सवार थे। जब्त की गई लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब को मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।


इसके अलावा, एक अन्य लग्जरी गाड़ी कल पकड़ी गई। इस गाड़ी में मिली शराब को सिवान ले जाया जा रहा था।
गुठनी थाने के थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूपी के रास्ते बिहार में शराब की गाड़ियां प्रवेश करने वाली हैं। इस सूचना के आधार पर, उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत पुलिस तीन दिनों के अंदर दो शराब से भरी गाड़ियों को पकड़ने में सफल रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles