मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जनपद की 05 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत-डीएम।

संत कबीर नगर 08 अप्रैल 2025। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में शासन के निर्देशानुसार पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रदेश की कुल 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत जनपद संत कबीर नगर की 05 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को अंको के अवरोही कम में धनराशि निर्गत की गयी है।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत पुरस्कृत होने वाली ग्राम पंचायतों में प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत कुसुरू खुर्द विकास खण्ड-बेलहर कला को धनराशि रूपए 3500000, द्वितीय स्थान पर ग्राम पंचायत-छितौनी, विकास खण्ड-पौली को धनराशि रूपए 2166667/- तृतीय स्थान पर ग्राम पंचायत अजांव, विकास खण्ड-पौली को रूपए 2166667/-, चतुर्थ स्थान पर ग्राम पंचायत-सुबखरी विकास खण्ड-नाथनगर को रूपए 2166666/- तथा पंचम स्थान प्राप्त ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा विकास खण्ड सेमरियावां को रूपए 1000000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त जनपद की सभी 05 ग्राम पंचायतों को निदेशालय स्तर से ग्राम पंचायतों के ओ.एस.आर. खातों में धनराशि हस्तान्तरित कर दी गयी है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि से कराये कार्यों को अनुश्रवण कराया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles