मवई कला में सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने और पारदर्शी निशानदेही की मांग !

बीकेटी, लखनऊ। तहसील बख्शी का तालाब के मवई कला में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्ज़ा और गलत निशानदेही का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने बताया इस समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी, बीकेटी को प्रार्थना पत्र कई बार दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 336 सरकारी चकमार्ग है, जिस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। गाटा संख्या 337 के खातेदार द्वारा दीवार खड़ी की जा रही है, जिससे गाटा संख्या 336 पर चकमार्ग का अतिक्रमण हो रहा है। गाटा संख्या 337 आशा वर्मा पत्नी डॉ. पी. के. वर्मा के नाम दर्ज है, बताया गया की डॉ पीके वर्मा रामसागर मिश्र 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ बीकेटी में तैनात है। डॉ. पी. के. वर्मा और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से गलत निशानदेही में हेरफेर कर गाटा संख्या 336 चकमार्ग को कब्जा किया जा रहा है।

और बताया गया कि निशानदेही में हेरफेर और मापदंड प्रक्रिया एकतरफा एवं अनुचित तरीके से की गई, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से चकमार्ग की सटीक मापदंड कर उचित निशानदेही कराने और अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। चकमार्ग पर अवैध कब्जा न केवल ग्रामीणों के लिए असुविधा का कारण बन रहा है, बल्कि यह सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण भी है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह तुरंत कार्रवाई करते हुए चकमार्ग को कब्जामुक्त कराए। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles