भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को मजबूती के साथ जनता में उठाऊंगा – सत्यम पांडेय

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक बने सत्यम ,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सलेमपुर, देवरिया। भाजपा सरकार के क्रिया कलापों से देश व प्रदेश की जनता परेशान हो गई है। इनके जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का कार्य करूँगा। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने अपने स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग की पीड़ा को यह सरकार नही समझ रही है।अब बिना कांग्रेस के आम जनता का भला नहीं होने वाला है। संगठन ने जिस आशा व विश्वास से हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करने का काम करूंगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व नें एक साधारण कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंप कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस में ही नौजवानों का सम्मान है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन व प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, प्रभारी शांतनु सिंह ने जो भार सौंपा है उस पर निश्चित ही सत्यम पांडेय खरा उतरेंगे। अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि कांग्रेस में ही नौजवानों का सम्मान है।स्वागत करने वालों में रामविलास तिवारी ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त, प्रेमलाल भारती, प्रेमचंद वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव चुन्नू,मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा,कार्तिकेय तिवारी,अशोक कुमार, वशिष्ठ मोदनवाल, मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र,वजीर अहमद,विराट यादव, हर्षित सिंह, सूफी सलीम, कार्तिकेय मिश्र,राकेश कुमार, जाबिर खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles