बुलंदशहर शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अकरबास कनैनी में 18 नवंबर को राजस्व टीम के साथ की गई पिटाई के मामले को लेकर पूरे जनपद के लेखपालों का धरना प्रदर्शन !

बुलंदशहर
शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अकरबास कनैनी में 18 नवंबर को राजस्व टीम के साथ की गई पिटाई के मामले को लेकर पूरे जनपद के लेखपालों का धरना प्रदर्शन आज सोमवार को सदर तहसील बुलंदशहर में भी जारी है। जबकि एक आरोपी को अहमदगढ़ पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है। लेकिन लेखपालों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लेखपालों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा। पूरे जनपद की सभी तहसीलों में कामकाज ठप्प है। वहीं शिकारपुर तहसील में भी लेखपालों की हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है,और सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की लेखपालों के धरना स्थल पर वार्ता के लिए जनपद के आलाधिकारी पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles