बुलंदशहर ‌‌जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा अपना दल एस- जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी !

अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि बुलंदशहर जिला पंचायत चुनाव पूरे मजबूती से लड़ेगा उक्त विचार अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने अपना दल एस के जिला कार्यालय GFB18 सिटी सेंटर जिला पंचायत मॉल निकट काला आम चौराहा बुलंदशहर पर आयोजित मासिक बैठक में व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री भारत सरकार माननीय अनुप्रिया पटेल ने आवाहन किया है, कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में नंबर वन पार्टी बनाना है। इस लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाए जिला कार्यालय पर अन्य पार्टियों के कई नेताओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की पार्टी में शामिल होने वाले में मुख्य रूप से महावीर उपाध्याय,जैद सैफी,बलवीर जाटव,तुषार शर्मा,रामकिशन कश्यप,अर्जुन लोधी आदि लोगों को जिला अध्यक्ष ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।


बैठक में राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष अपना दल एस, पवन चौधरी जिला उपाध्यक्ष, पुरूषोतम सैन जिला उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष,नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष, हाजी सबील अंसारी जिला उपाध्यक्ष,खालिक अंसारी जिला महासचिव,हामिद सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच,धर्मेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष किसान मंच,खुशी सागर जिला अध्यक्ष महिला मंच,ललित लोधी जिला सचिव,भगवत जाटव जिला सचिव,राजीव अग्रवाल जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच, डॉ राम सिंह विधान सभा अध्यक्ष खुर्जा,संजय कुमार विधान सभा उपाध्यक्ष खुर्जा,आरती सागर, आकांशा गौतम,पूनम गौतम,साजिद खान जिला महासचिव, हरेंद्र लोधी उर्फ भोला भैया,निखिल बंसल,अमित कुमार लोधी,अर्जुन लोधी,महावीर उपाध्याय,दुष्यंत कुमार, हाजी नईम,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles