बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर !

महुली थाना क्षेत्र में अलीनगर पुल के रात करीब पौने दस बजे बरात ले जा रही बस ने बस्ती के लालगंज निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। टक्कर के दौरान बाइक बस में ही फंस गई, जिसे चालक घसीटते हुए करीब एक किमी आगे तक ले गया और वहां बस छोड़कर फरार हो गया। बराती भी भाग निकले बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बाघापार गांव निवासी भगवती प्रसाद (40) अपने बेटे 13 वर्षीय रीतेश के साथ धनघटा के डेबरी गांव में एक विवाह समारोह में आए थे। बुधवार को बस्ती लौटते समय रात करीब पौने दस बजे महुली के अलीनगर पुल के पास सामने से आ रही बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भगवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर में बाइक बस में फंस गई, जिसे बस चालक घसीटते हुए भाग गया। इससे सड़क पर चिंगारी निकलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बस का पीछा किया तो करीब एक किमी आगे चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार बराती भी भाग गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भगवती की महुली में रिश्तेदारी होने के कारण कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके घरवालों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल रीतेश को पहले सीएचसी नाथनगर, वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, पर हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles