प्रथम बार जनपद आगमन पर मद्य निषेध राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला का हुआ जोरदार स्वागत !

आगामी 2027 में सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार- वृजेश शुक्ला

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त दर्जा प्राप्त मद्य निषेध राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला लखनऊ से चलकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए प्रथम वार औरैया आगमन पर भाजपा एवं व्यापार मंडल के नेता अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में मंडी समिति गेट पर भव्य रूप से फूलमालाओं से लादकर बैंड बाजों की धुन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री शुक्ल ने केंद्र व प्रदेश सरकार को लेकर सराहना करते हुए कहा कि 2027 में योगी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में आज बुधवार को मद्य निषेध विभाग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला के प्रथम बार औरैया आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने हाईवे रोड मंडी गेट के सामने फूलमालाएं पहनाकर बैंडबाजों की धुन पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। श्री शुक्ल ने अपने वक्तव्य में मीडिया से कहा कि उनके सभी व्यापारी भाइयों और जनता के लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे। श्री शुक्ल ने आगे कहा कि देश व प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है। खासकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरी अन्य सरकारों में व्यापारियों का शोषण होता था उस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग गया है, हर व्यापारी सुरक्षित है।

गुंडा टैक्स कहीं नहीं वसूला जा रहा है। लूट की घटनाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है। प्रदेश की जनता अमन-चैन में रह रही है। आगे उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की पुनः सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजन चौहान, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के मिहौली कट पर उतरते ही पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता व साथियों द्वारा कानपुर इटावा रोड पर ढोल नगाड़ा एवं फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, प्रतीक सिंह, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। इसके अलावा शहर के अंदर श्री जी पेट्रोल पंप पर कमलकांत वर्मा ने अपने साथियों के साथ भव्य फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसी तरह से शहर की अन्य स्थानों पर भी श्री शुक्ल का पुरजोर स्वागत किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles