पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल का पुत्र अभिमन्यु चार दिन से हुआ लापता !

सलेमपुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल का पुत्र अभिमन्यु जायसवाल दिनांक 8.04.2025 को घर से लाइब्रेरी के लिए निकला लेकिन चार दिन बाद घर नहीं लौटा है।
किसी अनहोनी को लेकर परिवारजन काफी परेशान है। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस छात्र की तलाश करने में जुट गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर कस्बा गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कंहैया लाल जायसवाल का पुत्र अभिमन्यु जायसवाल 8 अप्रैल को नवलपुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढने के लिए घर से गया। लाइब्रेरी पहुंचने के बाद उसने वहां अपना उपस्थिति दर्ज कराने के बाद घर नहीं लौटा। स्वजन उसी दिन से उसकी तलाश में जुटे हैं। सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ के बाद कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र की तलाश करने में जुटी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles