नगर को हरा-भरा बनाने में पालिका प्रयासरत-अलका !

देवरिया।देवरिया नगर के एमआरएफ सेंटर पर नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण करने के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक अत्यंत भावनात्मक और पर्यावरणीय सरोकार से जुड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य माँ के सम्मान में एक वृक्षारोपण करना है।


यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि माँ की ममता, त्याग और स्नेह के प्रतीक के रूप में एक वृक्ष को समर्पित करता है।अगर हम सभी प्रकृति को हरा भरा बनाना चाहते है तो एक पेड़ मां के नाम लगाना है।नगर को हरा भरा बनाने में नगर पालिका प्रयासरत पर इसमें नगरवासियो का सहयोग भी बढ़-चढ़ कर चाहिये।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती की हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे।उन्होंने कहा कि धरती मां के स्वरूप समान है। पेड़-पौधों से वायुमंडल का संतुलन बना रहता है।
उक्त कार्यक्रम में ई०ओ० नगर पालिका संजय तिवारी,रमेश मल्ल ,सभासद गण , जे०ई० नगर पालिका एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles