द बिहार टीचर : हिस्ट्री मेकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे सोहगरा प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैयालाल गुप्त “किशन”!

बिहार राज्य का बहुप्रतिष्ठित शिक्षक पुरस्कार द बिहार टीचर: हिस्ट्री मेकर यानी टीबीटी के मंच से राजकीय कृत मध्य विद्यालय सोहगरा, गुठनी, सीवान, बिहार के प्रतिष्ठित प्रधानाध्यापक, अंतरराष्ट्रीय कवि, साहित्यकार डॉ कन्हैयालाल गुप्त “किशन” को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षा क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा।यह जानकारी एक प्रेसवार्ता में डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन ने दी। बताते चलें कि टीबीटी मंच से बिहार राज्य के लगभग पचास हजार शिक्षक जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय नवाचार का प्रयोग करते हैं। संस्था उन्हीं को पुरस्कृत करती जो उसके मानकों पर खरा उतरते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नये नये कीर्तिमान स्थापित करते हैं। डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन साहित्य और कविता के क्षेत्र में पहले से ही अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सहस्त्रों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

जिनमें प्रमुख रूप से देश – विदेश की बहुत सी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं। जिनमें यूनाइटेड आर्गनाइजेशन चेक गणराज्य एवं मातृ भाषा संस्थान द्वारा मानव अधिकार सम्मान, अंतरराष्ट्रीय अटल काव्य लेखन सम्मान, विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के नीरज शब्द शिल्पी सम्मान, राष्ट्रप्रेमी सम्मान, गुरु बृहस्पति सम्मान, पुरुष रत्न सम्मान,उत्तम रचनाकार सम्मान, साहित्य सितारे सम्मान, सक्रिय लेखन सम्मान,कलमवीर सम्मान, हिंदी साहित्य मित्र सम्मान, साहित्य दीप सम्मान, हिंदी दिवस विशेष सम्मान, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, हिंदी रत्न सम्मान, कीर्तिमान साहित्य सम्मान, भारतीय साहित्य महोत्सव सम्मान, राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव राजभर सम्मान, शब्द श्री सम्मान, युवा गौरव सम्मान, श्रेष्ठ लेखन सम्मान, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, साहित्य रत्न सम्मान,सारथी सम्मान,शिव साधक सम्मान, अनोखा बंधन सम्मान, साहित्य चक्र सम्मान, साहित्य सारथी सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, सुभाष चन्द्र बोस साहित्य सम्मान आदि शामिल हैं।कलम बोलती है साहित्य संस्था पंजीकृत सूरत, गुजरात ने डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन को साहित्य सितारा सम्मान से सम्मानित किया है।यह इस संस्था के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भी हैं। वर्तमान में डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के भी सचिव है।

अंतरराष्ट्रीय हिंददेश पत्रिका उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत राजकीय कृत मध्य विद्यालय सोहगरा, गुठनी, सीवान, बिहार के प्रधानाध्यापक हैं। भाटपार रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश की धरती के ऊर्जावान सितारे डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन इनकी दर्जनों किताबें प्रकाशित हो चुकी है। जिनमें काव्य निर्झर भाग एक और दो, मेरी श्रेष्ठ कविताएं,धूल धूसरित फूल, धरती, पिता आदि है।बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतसिया कोठी के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) केदारनाथ ठाकुर, डॉ विमलेश तिवारी, डॉ मन्नू राय, डॉ अजय कुमार गुप्त, डॉ अनुराग गुप्ता,डॉ हेमलता त्रिपाठी, प्रोफेसर (डॉ) संजय चौहान, डॉ हृदयानंद तिवारी, डॉ कमलेश गुप्त, डॉ उमाशंकर साहू, विश्व रंजन द्विवेदी, विकास कुमार, आसिफ इकबाल,अजय गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता,सुधेन्दु पाण्डेय, राजेन्द्र भक्त, रश्मि मिश्रा, भाग्य श्री, कंचन यादव, बबिता सिंह,संतोष कुमार गुप्त,रश्मिबाला बर्नवाल, शोभा कुमारी, शिव दुलारी सिंह,रोमा,अभियंता आशुतोष कुमार यादव, अनुराग वर्मा आदि ने इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles