दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार !

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट थाना मुहली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सोनू सोनकर पुत्र स्व0 राजू सोनकर साकिन वार्ड नं0- 07 सवापार नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 24.03.2025 को थाना महुली पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मुहली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी व विलोपन किया गया तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles