जिलाधिकारी श्रीमती श्रृति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण !

बुलंदशहर
दिनांक 28.06.2025 को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासनिक एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अंबकेश्वर महादेव मंदिर आहार का निरीक्षण करते हुए जलाभिषेक के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से जल चढ़ाए जाने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में कांवडियों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को नियंत्रण करने के लिए आने जाने वाले मार्गो, बैरिकेटिंग, लगने वाले भंडारे स्थल, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य कैंप आदि होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सभी व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाए। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाए। मंदिर के मुख्य पुजारी से भी वार्ता करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं से जल को व्यवस्थित रूप से चढ़वाया जाए। सिद्ध बाबा की समाधि स्थल, गंगा घाट का भी निरीक्षण करते हुए जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि घाट पर साफ सफाई, गहरे जल में कोई नहीं जाने पाए उसके लिए मजबूत बैरिकेटिंग कराए।


इसके उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी महोदया, एसएसपी महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग चांसी, मवाई, हाजीपुर, घुंघरावली, सुलेला, बुकलाना, बुगरासी होते हुए जनपद हापुड़ के ब्रजघाट से होते हुए जनपद बुलंदशहर की सीमा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर झाड़ियों की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की मरम्मत आदि व्यवस्था को समय से पूर्ण कराया जाए। सराय पुलिस चौकी के समीप लगने वाले भंडारे शिविर स्थल को भी देखा गया। निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग अपने अपने कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री प्रमोद कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तेजवीर सिंह, उप जिलाधिकारी स्याना, उप जिलाधिकारी अनूपशहर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles