ग्लेनहिल स्कूल चुनार में फैंसी ड्रेस कांटेस्ट हुआ सम्पन्न !

अतिथि देवों भव परंपरा का निर्वहन करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं स्कूल के डॉयरेक्टर आफताब अहमद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।उसके बाद मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा के कर कलमों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक आफताब आलम और प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी परिकल्पनाओं और सोच को मूर्त रूप देने की कोशिश की है । बच्चों के मन में विभिन्न प्रकार की आकृतियां एवं नवीन सोच पनप रहे होते है इसलिए ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से उसे एक मूर्त रूप देने की कोशिश किया जाता है । शिव वंदना नृत्य के द्वारा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया और उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चे प्रकृति को सुरक्षित रखने के प्रयास में कोई आम,कोई स्ट्राबेरी,अन्य पेड़ पौधे,कोई जल,कोई वायु और कोई किसान बनकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। इसी प्रकार अन्य फैंसी ड्रेस के कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति से संबंधित फैंसी ड्रेस पहना और अन्य बच्चों ने समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, वकील, मोबाइल फोन, साइंटिस्ट, मदर टेरेसा से संबंधित इत्यादि विभिन्न किरदार बनकर अपने को अभिव्यक्त किया। मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका सभी कर्मचारी एवं उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles