किसानों के खेत पर जाकर मृदा के नमूने संकलित किया गया।

संत कबीर नगर,उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि बृहद मृदा परीक्षण अभियान अंतर्गत आज कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं नोडल अधिकारी अविनाश चंद्र तिवारी से कृषि निदेशक बस्ती मंडल बस्ती द्वारा जनपद में किसानों के खेत पर जाकर मृदा के नमूने संकलित किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद का कुल लक्ष्य 12600 निश्चित है जिसके सापेक्ष अब तक कल 4605 नमूने ग्रहित किया जा चुके हैं। जनपद में कुल 72 कर्मचारियों को मृदा नमूने गृहीत किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें कुल 30 कृषि सखियां भी सम्मिलित की गई है। मृदा नमूने का संकलन जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया गया है जिसमें मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जाएगा।
जनपद में डॉ0 राकेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, डॉ0 सर्वेश यादव जिला कृषि अधिकारी, चंद्र प्रकाश सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ0 तरुण कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ0 देवेश कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा नमूने संकलन का कार्य कराया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles