कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न !

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंदूक की मासिक बैठक हुई संपन्न। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उधमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निर्देर्शित करते हुए कहा कि उद्यमियों की प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी कार्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराए जाने है उनकी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। औधोगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बारिश के मौसम से पूर्व नालों की सफाई भी कराई जाए, जिससे जल जमाव की कोई समस्या न हो। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित उद्यमी से वार्ता कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों का संबंधित विभागों के द्वारा निस्तारण करने के निर्देश संबंधित को दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी श्रीमति श्रुति ने एकल विंडो सिस्टम/निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त विभिन्न प्रकार के उद्योग सम्बंधी कार्यों को समयावधि पूर्व ही निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती निशा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles