एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाना जरूरी है-रविन्दर कुशवाहा !

सलेमपुर के रैनाथ डिग्री कालेज मे एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग शिक्षाविद, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार, महिला एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वन नेशन.वन इलेक्शन विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से कई तरह के फायदे होंगे। इससे प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता बढ़ेगी। विकास कार्यों में निरंतरता आएगी। राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और चुनावी खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव से एकात्मकता कम हो रही है। इससे राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है। यह राष्ट्रीय अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से आम आदमी का जीवन प्रभावित होता है। एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाना जरूरी है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज मजबूत होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने से चुनावी खर्च में कमी आएगी और नीतिगत निर्णयों में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी कार्य बाधित होते हैं, जबकि एक बार चुनाव से शासन की स्थिरता और विकास की गति सुनिश्चित होगी।
पूर्व विधायक काली प्रसाद ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को राष्ट्र की अखंडता के लिए जरूरी बताया।
शिक्षाविद वी. के. शुक्ला ने कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता।
कार्यक्रम संयोजक जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक धन का व्यय होता है। जितना देश का शिक्षा का बजट हैए उसका आधा चुनावों में खर्च हो जाता है।
कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया।
इससे पूर्व गोष्ठी का शुभारम्भ सुनील स्नेही ने भक्ति गीत के माध्यम से किया।
गोष्ठी को अशोक पाण्डेय,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,बृजेश उपाध्याय,संदीप सिंह,बलबीर सिंह दादा,पवन राय,अभिषेक जायसवाल,दिलीप मिश्रा,नवनाथ पाण्डेय,रामेश्वर मिश्र, पुनीत शाही, जटाशंकर दूबे आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम मे अवनीश मिश्र चंचल, अभय सिंह विशेन, पुनीत यादव,विनय पाण्डेय,अजय दूबे वत्स,अनिल ठाकुर,धर्मेंद्र कुशवाहा, शेषनाथ भाई, धनंजय चतुर्वेदी,अरुण सिंह,अवनीश कौशिक,लल्लन सिंह,संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles