उद्योग व्यापार मंडल संगठन के विस्तार तथा व्यापारिक समस्याओं को लेकर की बैठक !

आज सलेमपुर नगर मे उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक किशोरगंज वार्ड में कृष्णा वस्त्रालय की दुकान पर संपन्न हुई जिसमें नगर के प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे यह बैठक व्यवसाईयों की समस्याओं तथा संगठन के विस्तार को लेकर रखी गई थी इस बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्रमुख रूप से जिले के उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता वरिष्ठ व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपनी बातों को मजबूती से रखा व्यापार मंडल सलेमपुर की तहसील अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की लड़ाई जनहित में हमेशा जारी रही है हम सभी का उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं के निदान को लेकर हमेशा तत्पर रहना यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है जिसके लिए हम सभी को आगे आकर व्यापारी हित में कार्य करना आवश्यक है जिले के उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक संगठन में भेदभाव समाप्त कर एक मंच पर काम करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए पूर्व अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता ने कहा कि जीएसटी तथा गलत तरीके से यदि सेंपलिंग के माध्यम स कोई उत्पीड़न किया जाता है तो व्यापारी इसको बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन की सदस्यता को लेकर हम सभी जागरूक हैं बहुत ही जल्द बैठक करके पदाधिकारीयो का चयन सुनिश्चित किया जाएगा संगठन मे नये युवा वर्ग को प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी जिसमें मुख्य रूप से संजीव रौनियार, अभिषेक रौनियार, विनोद गुप्ता, बीनू गुप्ता संदीप गुप्ता, अनूप उपाध्याय ,अभय तिवारी ,संजय पांडेय, देवीदयाल बरनवाल, अशोक रौनियार ,रवि रौनियार, पिंटू रौनियार राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता,, राजेश रौनियार, गोपाल जी, राजकुमार गुप्ता, गोपीचंद यादव ,विनय तिवारी , सतीश गुप्ता, आदि प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles