अटेवा सीतापुर अटेवा के प्रदेश मंच राजधानी लखनऊ में सम्मानित !

अटेवा की प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी लखनऊ चौधरी चरण सिंह सभागार कृषि भवन में संपन्न हुई अटेवा की आज तक कराई गई अटेवा की वास्तविक सदस्यता और अटेवा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को लेकर अहम बैठक की गई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु ने बताया कि यू.पी.एस.,एन.पी.एस.से भी घातक है कर्मचारियों के लिए सभी कर्मचारियों को एक जुट होकर मजबूती के साथ लड़ना होगा तभी हूबहू पुरानी पेंशन बहाल होने से कोई रोक नहीं सकता।आज की तारीक में कर्मचारियों का सबसे ज्वलंत मुद्दा है पुरानी पेंशन की बहाली इस अहम बैठक के अवसर पर अटेवा सदस्यता अभियान 2024-25 पूरे उत्तर प्रदेश में लखनऊ मण्डल प्रथम स्थान पर रहा और पूरे उत्तर प्रदेश में सीतापुर पांचवे स्थान पर रहा प्रदेश अध्यक्ष बन्धु प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी के द्वारा अटेवा टीम सीतापुर को मंच पर सम्मानित किया गया साथ ही साथ जिले में जिन पदाधिकारियों ने 200 से अधिक सदस्यता व्यक्तिगत रूप से कराई है उन पदाधिकारियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया 200 से ऊपर की सदस्यता में एस.पी.सिंह जिला महामंत्री, आर.के.अहिरवार जिला उप सयोजक,अर्जुन सिंह सदस्य,अंकुर गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष,संदीप वर्मा ब्लॉक पदाधिकारी लहरपुर और 100 से अधिक सदस्यता व्यक्तिगत में महिला शक्ति पूजा सक्सेना जिला महिला सयोजिका,डॉ.सारिका गर्ग ब्लॉक सयोजिका खैराबाद,संगीता यादव ब्लॉक संगठन मंत्री रेउसा को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंच पर सम्मानित किया सीतापुर में 500 से अधिक सदस्यता कराने वाले 2 ब्लाक लहरपुर और रेउसा के ब्लॉक सयोजक ब्लॉक मंत्री ब्लॉक कोषाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला सयोजक अवनीश कुमार,सुनील कुमार भारत जिला IT सेल प्रभारी,सुशील कुमार पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी,प्रमिला भास्कर जिला संगठन मंत्री,सुभाष मिश्रा ब्लॉक संगठन मंत्री रेउसा,जगदम्बा प्रसाद,दीपक सहाय ब्लॉक सह सयोजक रेउसा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles