लहरपुर भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई, सुनील वर्मा ने सुनी जनता की फरियाद; रेखा वर्मा का भव्य स्वागत

लहरपुर, सीतापुर। 148 विधानसभा क्षेत्र लहरपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जनसुनवाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। पूरे दिन भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और फरियादियों की भीड़ बनी रही।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से पहुंचे फरियादियों की कतार लगी रही। विधायक ने लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

वहीं, जिन समस्याओं के तत्काल समाधान की आवश्यकता थी, उनके संबंध में विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सुनील वर्मा ने कहा, “लहरपुर मेरा परिवार है। यहां की जनता की हर समस्या मेरी अपनी समस्या है। भाजपा कार्यालय जनता का कार्यालय है और इसके दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले हैं।”

रेखा वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में धौरहरा लोकसभा की निवर्तमान सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के लहरपुर भाजपा कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज गुप्ता, लहरपुर ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवान द्विवेदी, राकेश वर्मा, प्रधान रामप्रकाश वर्मा, संजय शुक्ला, प्रधान मुकेश वर्मा, युवा नेता प्रांजल मिश्रा, परमेश्वर भार्गव, बलराम मिश्रा, सक्रिय कार्यकर्ता ओमकार वर्मा, रामशंकर वर्मा सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles