विजयदशमी मिलन समारोह में बुजुर्गों का सम्मान, गरीब बेटियों और जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता

औरैया। विजयदशमी मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप भवन, औरैया में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं एमएलसी अविनाश चौहान और इटावा विधायक सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मिलेगी मदद

महासभा के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि विजयदशमी मिलन समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के साथ समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विशेष पहल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जिया जी की स्मृति में संचालित बालिका विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

इसी क्रम में स्वर्गीय राघव छात्रवृत्ति योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महासभा का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा जारी रखने में सहयोग देना है।

बुजुर्गों का होगा सम्मान

समारोह के दौरान समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठजनों ने समाज के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विजयदशमी मिलन समारोह केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर है।

महासभा के अध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने कहा कि समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान राजेश सिंह कुशवाह, दिनकर प्रताप सिंह, विजय तोमर सभासद, रविभान सिंह, मुकेश सिंह समेत क्षत्रिय महासभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles