क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

सीतापुर। हरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत कसहा स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अनिल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता वीरपाल सिंह ने की। बैठक में क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

बैठक में सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाज के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा, सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना आवश्यक है।

इस दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक विकास एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, समाज को संगठित रखने और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और सामाजिक एकता के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाजहित में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर श्री राम क्षत्रिय सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह के अलावा समर बहादुर सिंह, अंकित सिंह, विद्यार्थ सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, सोनू सिंह, अनिल सिंह, विश्वनाथ सिंह, अशोक सिंह, सुर्जपाल सिंह, रमन सिंह, हर्ष सिंह, राकेश सिंह, दलजीत सिंह, दीपू सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, कपिल सिंह, अवधेश सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles