घाटमपुर, कानपुर नगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के आनूपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षक दिवस और शिक्षा के महत्व को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा, पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी, अंकित सोनकर, राखी, मीना संखवार, सोमवती संखवार, शैलू सोनकर, विनोद प्रजापति, कमलेश कोरी, विजय बहादुर सिंह चौहान, राजीव प्रजापति, मौजी लाल कुशवाहा, रघुवीर सचान, राज बाबू सचान, राजकुमार, प्रवीण, पंकज वर्मा, हिमांतर, जीतू चंदेल, प्रिंस सविता, मुकेश प्रजापति, प्रशांत बाजपेई और कल्लू बगरिया सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव डॉ. राजपाल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, राजकुमार कुशवाहा, गुलाब यादव, लवकुश, मुखिया उमराव, बाबा शिवकरण निषाद, शिव सिंह पाल, रामवीर, शहीद रजा और नादिर अहमद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके योगदान को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।

