Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeLatest Newsविशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ पुष्पा सिंह सम्मानित !

विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ पुष्पा सिंह सम्मानित !

देवरिया,,विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या–20 की बीएलओ और कम्पोजिट विद्यालय, समोगर में तैनात शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सिंह को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके सही निष्पादन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्रीमती पुष्पा सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की सही जानकारी जुटाई और त्रुटियों को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और कार्यकुशलता ने अभियान को प्रभावी बनाने में मदद की।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की अतिरिक्त टीमें, जिसमें एजुकेटर, तकनीकी सहायक और डाटा सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं, बीएलओ के सहयोग में लगातार कार्यरत हैं। इनके संयुक्त प्रयासों से मतदाता सत्यापन और अद्यतन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments