Home Breaking News जिलाधिकारी ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

0
196

गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान सचिन और प्रधान को दिए दिशा निर्देश

गोवंश की करें ठंड से देखभाल दे समय-समय पर दे आहार -जिला अधिकारी

महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पचपहरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें विकास खंड कबरई के ग्राम पचपहरा स्थित गौ-शाला का निरीक्षण कर,निराश्रित गौ-वंशों के लिए भूसा,पीने योग्य पानी,हरा चारा,साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान गौ वंशों को बढ़ती ठंड शीतलहर से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।उन्होंने गोवंश को ठंड से बचाने और उचित आहार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से गोबर-आधारित उत्पादों के निर्माण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इन उत्पादों में मूर्ति, दीपक, उपले, और पेंट आदि को शामिल किया जाए I उन्होंने इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पचपहरा के गोआश्रय स्थल को ‘गो-टूरिज्म’ केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजन सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी चंद्र किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here