दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी में भाजपाई !

(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी की पुनः नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रथम जनपद आगमन पर इस बार ऐसा स्वागत होने जा रहा है, जिसे देखकर पूरा जिला रोमांचित हो उठेगा। माहौल कुछ यूं है मानो किसी बड़े त्यौहार का शंखनाद हो गया हो। कार्यकर्ताओं की आंखों में चमक, चेहरों पर खुशी और तैयारियों में जोश—सब मिलकर स्वागत को एक अनोखा रंग दे रहे हैं। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने की खुशी ने भाजपा परिवार में मानो नया उत्साह भर दिया है। सुबह 11 बजे छिरिया टोल से शुरू होने वाला यह स्वागत कारवां किसी फिल्मी शोभायात्रा से कम नहीं होगा। बंगरा, माधौगढ़, रामपुरा, नदीगांव और ईटों मंडलों के कार्यकर्ता पुष्पवर्षा और जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन करेंगे। पूरा मार्ग फूलों, होर्डिंग्स और 20 शानदार स्वागत द्वारों से ऐसा सजा है जैसे पूरा जिला अपनी बेटी के स्वागत में दुल्हन बन गया हो। भीड़ का उत्साह भी आसमान छूता जाएगा। कहीं ढोल-नगाड़ों की धमक, कहीं पारंपरिक मंगलाष्टक, तो कहीं कार्यकर्ताओं का जोशीला नृत्य—हर पड़ाव पर स्वागत का नया रंग देखने को मिलेगा। व्यवस्थाओं की कमान आशीष तिवारी, हिमांशु दीक्षित, प्रिंस उपाध्याय और सभी मंडलों के पदाधिकारी संभाले हुए हैं, जो इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उर्विजा दीक्षित का दोबारा जिलाध्यक्ष बनना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व की चमकदार मिसाल है। पूरे जनपद में इस समय स्वागत नहीं, बल्कि भावनाओं, उत्साह और गर्व का महोत्सव चल रहा है।

उरई शहर भी स्वागत और अभिनन्दन की होर्डिंग्स से पटा

भाजपा की एक बार पुनः नव–निर्वाचित जिलाध्यक्षा श्रीमती उर्विजा दीक्षित के प्रथम जनपद आगमन को लेकर उरई शहर आज सियासी उत्साह के रंग में रंग चुका है। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा है। जिले की मुख्य सड़कों से लेकर बाजारों तक, हर चौराहे पर उनके स्वागत की भव्य तैयारियाँ माहौल को और भी ऊर्जावान बना रही हैं। कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे ऐसी तैयारी में लगे है तो कहीं कार्यकर्ता पुष्पवर्षा के इंतज़ाम में जुटे हैं। उरई शहर मानो एक उत्सव स्थल में बदल गया है। दीवारें, चौराहे और प्रमुख मार्ग स्वागत होर्डिंग्स से इस तरह पटे हुए हैं कि पूरा शहर ‘उर्विजा दीक्षित जी के अभिनंदन’ के संदेश से सराबोर दिख रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह स्वागत सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और आशा का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं में यह विश्वास साफ झलक रहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। उरई की सड़कों पर फैला यह जोश और उत्साह बताता है कि जिला भाजपा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles