Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsएनसीसी कैडेटों ने निकाली नशामुक्ति अभियान, ली शपथ !

एनसीसी कैडेटों ने निकाली नशामुक्ति अभियान, ली शपथ !

यूपी 52 एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों को नशामुक्ति का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत ओके एम इंटर कॉलेज परिसर से रैली निकालकर की गई। कैडेट कॉलेज से निकलकर पुलिस चौकी होते हुए लक्खू मोड़ तक जागरूकता रैली के रूप में पैदल मार्च करते रहे तथा रास्ते भर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया।


रैली के दौरान कैडेटों ने नशा छोड़ो, जीवन संवारो, स्वस्थ युवा—समृद्ध समाज, नशा मानव का दुश्मन जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर सभी कैडेटों को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
रैली को संबोधित करते हुए साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करता है। युवाओं की जागरूकता ही समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बना सकती है। कैडेटों द्वारा चलाया गया यह अभियान सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
एनसीसी कैप्टन सरफराज अहमद ने भी कैडेटों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी सिर्फ अनुशासन और देशभक्ति ही नहीं सिखाता, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख भी देता है। नशामुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में कैडेटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कैडेटों को इस मुहिम में सक्रिय रहने और लोगों को लगातार जागरूक करते रहने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments