वुशू कलर बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम !

देवरिया। देवरिया वुशू एसोसिएशन द्वारा जीवन मार्ग सोफिया सेकंडरी स्कूल में रविवार को कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट दिया गया।
देवरिया वुशू एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अटैक डिफेंस, पंचिंग, किकिंग और पुमसे का बेहतर प्रदर्शन किया।
इसमें शौर्यशंकर जायसवाल, अभिनव मल्ल,मनस्वी तिवारी, सिद्धांत वर्मा, वेदांश शुक्ला, विदित मिश्रा, युग शंकर, रुद्रांशी मिश्रा, विराज गुप्ता,अमार बारिक, ग्रंथ शर्मा,युवनका, वेदांत अग्रवाल, श्रेया पाण्डेय, अमृतांश
,को ह्वाइट बेल्ट से येलो बेल्ट

पार्थ मिश्रा,अभ्यक्त तिवारी,आद्विक त्रिपाठी,शाश्वत सिंह,अयान सिंह,प्रियांशु यादव,अक्षम आर्य,निश्यम गुप्ता,प्रियल श्रीवास्तव,अमित कुमार पटेल,सक्षम गोयल को येलो बेल्ट से आरेंज बेल्ट
अक्षांश राज, ग्रीन बेल्ट से ब्लू बेल्ट
स्वस्तिका जायसवाल, को ब्लू बेल्ट से पर्पल बेल्ट
ओमांश श्रीवास्तव को परपल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट
आदर्श राज सोनी,अरीबा कमर,वैष्णवी पटेल,मानवी जायसवाल को परपल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट lll उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया गया।
प्रतियोगिता के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के समय में शारीरिक बल आवश्यक है।किसी भी विपरीत परिस्थिति में अगर आप ट्रेंड है तो बिना किसी हथियार के अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।लड़कियों के लिए आज के समय में यह ट्रेनिंग और आवश्यक हो जाती है।
निर्णायक की भूमिका रामकेश सिंह,अफीफा कमर,जावेद आलम,अंशु वर्मा,बेबी भारती ने निभाई।

देवरिया वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने विजेताओं का नाम घोषित किया। कोषाध्यक्ष अवध किशोर चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के समाप्ति के अवसर पर जीवन मार्ग सोफिया सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर डेजी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनको उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।इस अवसर पर स्कूल की सिस्टर रमोना,सिस्टर रोशनी,सिस्टर मनीषा,इफ्त चिश्ती भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles