700 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार !

संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हरिशंकर निषाद पुत्र स्व. रामकृपाल निवासी लेडूआ थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर है। पुलिस ने अभियुक्त को 27 अगस्त 2025 को सांथा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से कुल 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में थाना बेलहरकला में मुकदमा अपराध संख्या 204/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह और हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles