दर से अधिक पैसे देने में किसानों की भी है कमी!

अजीतमल,औरैया।यदि खाद अधिक कीमत पर बिक रही है। तो खरीदने वाले किसानों की भी कमी है। किसान उनसे बिल लें। अधिक कीमत होने पर शिकायत दर्ज करायें। बेचने वाले का लाइसेंस रद्द होगा। निर्धारित दर से अधिक कीमत में खाद, बीज, कीट नाशक आदि खरीदने की जरूरत नहीं है। किसान संगठन प्रत्येक किसान के साथ खड़ा है। यह बात किसान युनियन (राकेश टिकैत गुट) के जोनल वैजनाथ अवस्थी ने बाबरपुर कस्बा स्थित मैरिज हॉल के एक सभागार में आयोजित बैठक में कही। वह किसानों को संबोधित करते हुए कार्य कर्ताओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। उसका आकलन करने, संगठन को प्रशिक्षण देने और आ रही समस्याओं के निदान के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बताया कि संगठन, किसानों के हित के लिए और अन्याय से लड़ने के लिए काम करता है। सरकार और प्रशासन, किसान विरोधी है। 24 घंटे बिजली देने की बात कहने वाली सरकार सिर्फ 8 घण्टे बिजली दे पा रही है।

पर्याप्त खाद की बात कहने वाली सरकार खाद उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। अगर पर्याप्त खाद है तो जा कहाँ रही है। और किसानों को लाइन में लगने के बाद भी लाठियां खानी पड़ रही है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि किसानों को अपने हक के लिए लड़ना होगा। संगठन हर कदम पर साथ देगा। किसी कीमत पर भी अन्याय के खिलाफ किसानों को झुकना नहीं है। संगठन के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव, रवि प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान किसान युनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान की हकीकत आदि की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान करना और किसानों को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करने में संगठन हमेशा साथ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles