भाटपार रानी में 29 जुलाई को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला !

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा रोजगारिता में वृद्धि के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 29 जुलाई 2025, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर, भाटपार रानी, देवरिया में आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


उक्त मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी, जो साक्षात्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का कैंपस चयन करेंगी। विभिन्न पदों हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा। रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles