अजीतमल से अमरनाथ यात्रा पर 16 सदस्यीय जत्था रवाना !

औरैया अजीतमल से अमरनाथ यात्रा पर 16 सदस्यीय शिक्षक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जत्थे की अगुवाई शिक्षक नेता दीपक दुबे कर रहे हैं। यह जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ के अलावा वैष्णो देवी, महाकालेश्वर, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित कई पवित्र स्थलों का दर्शन करेगा और सुख- शांति की कामना करेगा। जत्थे को रवाना करते हुए मौजूद लोगों ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपकी यात्रा मंगलमय हो, ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। जत्थे में दीपक दुबे, अरविंद राजपूत, कोमल राजपूत, सक्षम राजपूत, महावीर राजपूत, शिवेंद्र शुक्ला, संजीव शुक्ला, अरुण दुबे, विनोद शर्मा, संजय वर्मा, रवि सेंगर, शैलेश गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, अभिषेक सिंह, संदीप सिंह, संजय कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles