भाजपा सरकार में बिछ रहा है सड़कों का जाल: सभाकुंवर कुशवाहा !

भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के परपतही चौराहे से बिहार सीमा तक रुपए 44.30 लाख की लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सभा कुवंर कुशवाहा ने सोमवार को परपतही चौराहे पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री विधायक ने कहा कि आप सभी ने अपना आशीर्वाद देकर 2022 में मुझे इस क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया था। तब से लेकर आज तक मैं निरंतर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रहा हूं। मेरे 3 वर्ष के कार्यकाल में लगभग पूरे विधानसभा क्षेत्र में छोटी बड़ी 400 से ऊपर सड़कों का निर्माण हो चुका है। केवरिया घाट का पुल जो जर्जर हो चुका था उसकी जगह पर नए पुल का निर्माण हो रहा है।यूपी और बिहार को जोड़ने वाले चखनी घाट पर नये पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। भाटपार रानी ब्लॉक का पुराना भवन जो जीर्ण शीर्ण हो चुका था उसके स्थान पर बेलपार पंडित में नए ब्लॉक भवन का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज की हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के 8 वर्ष के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में विकास के नए मानदंड स्थापित हुए है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश के नक्शे में प्रथम स्थान पर अंकित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि सड़कें विकास की प्रतीक होती हैं।

सड़क निर्माण के क्षेत्र में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुआ हैं।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देश के गरीबों को 5 लाख सालाना का निशुल्क इलाज की व्यवस्था सरकार ने सुनिश्चित की है। विधायक सभाकुवंर कुशवाहा के प्रयास से भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने का कार्य हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पड़री मनोज वर्मा एवं संचालन अनिल चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर पवन कुमार राय, सुरेश तिवारी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, अनिल शाही, विशंभर पांडेय, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, दुर्गा गुप्ता, संजय सिंह, पंकज शाही, लाल जी कुशवाहा, परमहंस कुशवाहा, नागेंद्र पासवान, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, पवन सिंह, हरिकेश कुशवाहा, राजेश गुप्ता, राजेश पासवान, भोला मद्धेशिया, दिनेश यादव, छोटे लाल यादव, मुन्ना राय, नत्थू कुशवाहा, बृजलाल कुशवाहा, विनोद कुमार, राजेश यादव, अविनाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles