रिश्तों से जोड़कर करे पौधरोपण- पवन मिश्र !

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज, देवरिया के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम एक महत्वपूर्ण अभियान है, जो पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए आवश्यक है, अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान में शामिल होकर अपने आस-पास खाली जगह पर रिश्तों से जोड़कर पौधरोपण करके उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी बूथों पर किसान मोर्चा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।


अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि पेड़ हमे छाया प्रदान करने के साथ तापमान को कम करके वातावरण को शुद्ध बनाते है, जिससे व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, पुनीत सिंह अमेठीया, अरुण मिश्र, गोविंद मणि, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र कुमार सिंह, गोविंद, चंद्रशेखर, हरिशंकर उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles