जनसुनवाई रजिस्टर के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश !

संत कबीर नगर ,रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनर * संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त जनशिकायत एवं महिला प्रकोष्ठो के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी किया गया । गोष्ठी के दौरान बताया गया कि थाने पर जनसुनाई के दौरान प्रयोग होने वाले रजिस्टर में बदलाव कर नए रजिस्टर में जनसुनवाई को दर्ज करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराध को अलग से रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, इस रजिस्टर में बने कालम जिसमें जनशिकायत हेतु आये हुए आगंतुकगणों नाम व पता, मोबाइल नम्बर, आगंतुक का आने का समय, किससे मिलने आए हैं, आने का कारण, हस्ताक्षर, प्रतिवादी का नाम पता व मोबाइल नम्बर, शिकायत का विवरण, जांचकर्ता अधिकारी का नाम पता व मोबाइल नम्बर, पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही. आगंतुक का फिडबैक के सम्बन्ध में विवरण दर्ज किया जाएगा, साथ ही महोदय द्वारा नये आगंतुक रजिस्टर का वितरण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन * अभय नाथ मिश्रा,* प्रतिसार निरीक्षक * रजनीकान्त ओझा,* पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय*, जनशिकायत प्रभारी तथा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त जनशिकायत एवं महिला प्रकोष्ठो के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles