ससुरालियों पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप !

मृतिका के पिता ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया

पकड़ियार बाजार कुशीनगर – रामकोला थानाक्षेत्र के हरपुर माफी गांव के रामानन्द पुत्र बिरझन पासवान ने हनुमानगंज थानाध्यक्ष को एक लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वे अपनी बेटी अंकुरी की शादी हनुमानगंज थानाक्षेत्र के दरगौली गांव निवासी अंगद पुत्र हरी पासवान से तीन वर्ष पूर्व किये थे। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के सासू गेना देवी, ससूर-हरि एवं नन्द नीरा, अंगीरा तथा संगीता और उसके पति एवं जेठानी के द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते हुवे अतिरिक्त दहेज के रूप में पैसा और गाड़ी का मांग कर रहे थे, जिसे नही देने पर 28 मई दिन बुधवार को उक्त सभी लोग एकजुट होकर इनके बेटी को बुरी तरह से मारे पीटे जिससे वो बेहोश हो गयी। पड़रौना जिला अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर वो लोग बुरी तरह से घायल हो चुकी बेटी को हमारे घर छोड़कर फरार हो गये। डायल 112 के कहने पर रामकोला सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया पर चिकित्सको ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुवे जिला अस्पताल और वहा से भी उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहा पर 31 मई दिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पीएम करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतिका का पति विदेश में है आरोप है कि उसके ही उकसाने पर परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतिका का एक वर्ष का एक पुत्र भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles