लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की मिसाल हैं – लाल बाबा!

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है देवी अहिल्याबाई होल्कर जी – शिवशक्ति

भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल के द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समापन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम के संयोजक मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा रहें। इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री राम विनोद यादव ने किया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला सफाईकर्मी बहनों को उनके अच्छे कार्यों के कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती माला देवी, सुनीता देवी , रिना,शिल्पा, ज्योति, बिंदु, ज्योति, मीनू, लक्ष्मी, मंशा देवी रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि लालजी त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में एक ऐसी शासिका के रूप में जानी जाती हैं, जिनका जीवन आध्यात्मिक, धर्म – कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। उनके इसी अनन्य स्वरूप ने उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि प्रदान की। उनकी शिवभक्ती और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें युगों तक अमर बना दिया। लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की मिसाल हैं। उनके धार्मिक कार्य आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शिवशक्ति शर्मा मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, देवी अहिल्याबाई होल्कर ने ही बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर को वर्तमान स्वरूप देने का काम किया था। राष्ट्र निर्माण के कार्यो के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला महामंत्री कृष्णपाल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चिल्हिया प्रहलाद यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दू प्रसाद गौड़,मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी,राम कुमार तिवारी, श्रीराम चौहान, कुश मोदनवाल, राम प्रताप चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, राम सुभग पटेल, निरहू चौधरी, पंचगुलाम भारती, राधेश्याम मिश्रा, राम कुमार यादव, कैलाश बाल्मीकि, गणेश बाल्मीकि, संजीत बाल्मीकि, उमेश कुमार, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा, राम कुमार चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles