नेपाल बॉर्डर सीमा पर ढेबरुआ पुलिस ने एसएसबी के साथ ग्राम मड़नी बार्डर पर किया पैदल गश्त/चेकिंग !

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के पर्यवेक्षण में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह द्वारा एसएसबी के साथ ग्राम मडनी बार्डर पर मानव तस्करी, नशीली दवाओं/अवैध शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पैदल गश्त/चेकिंग किया गया। इस दौरान एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह, चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह मय हमराह सहित 50वीं वाहिनी एसएसबी के जवान मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles