अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे उपभोक्ता – अपर जिला जज।

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में एक आम उपभोक्ता ठगी का शिकार हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ता संरक्षण अधिनयम में व्यवस्था की गई है। क्रेता सावधान की सूक्ति बताते हुए अधिनियम के बारे में बताया।

चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु को क्रय करने से पूर्व उसके गुणवत्ता के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक रहने पर बल दिया। प्रभा देवी विधि महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार ने नए अधिनियम व्याख्या किया। प्रवक्ता दिनेश पांडेय ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रभा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक विनय चतुर्वेदी, समन्वयक विजय कुमार राय, राजेश कुमार पांडेय समेत विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles