अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर घाटों,पार्कों पर चला विशेष सफाई अभियान !

सभासद,ईओ,सीएसआई, डीपीएम और कर्मचारियों ने किया श्रमदान,आमजन भी हुए शामिल

मीरजापुर। अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मीरजापुर के द्वारा नगर के महावीर पार्क,फ़तहा गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें वार्ड के सभासद,ईओ,सीएसआई,डीपीएम, कर्मचारियों,वार्ड समिति के सदस्य सहित आमजन भी शामिल हुए।शासन के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी निकायों में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य अभियान चलाकर उनकी जयंती को मनाया जा रहा है।इस मौके पर ईओ जी लाल ने कहा है कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सभी के साथ मिलकर फतहा गंगा घाट और महावीर पार्क पर साफ सफाई कर श्रमदान किया गया है।श्रमदान कर लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस मौके पर सभासद नीरज गुप्ता,शशिधर साहू,ईओ जी लाल,सीएसआई मनोज सेठ,डीपीएम संजय सिंह,सफाई नायक करन मलिक,सलमान,मनोज अली,सिराज अली,एसबीएम टीम के सदस्य,कर्मचारी सहित वार्ड के आमजन भी मौजूद थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles