एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिये होगा किसान चौपाल- पवन मिश्र !

सेना के सम्मान में आयोजित होगी किसान तिरंगा यात्रा

भाजपा किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमो को लेकर किसान मोर्चा पदाधिकारियो की बैठक सलेमपुर डाक बंगला पर सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी एक माह तक किसान मोर्चा द्वारा शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किये गए कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 27 मई को भाजपा जिला कार्यालय से नगर पालिका होते हुए सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, इसी क्रम में 1 जून से 30 जून के बीच जनपद के सभी विधानसभाओ में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए किसान चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए देवरिया विधानसभा में नागेन्द्र सिंह सैथवार, रामपुर कारखाना में रमेश यादव, पथरदेवा में मुकेश राय, बरहज में नीरज शाही, सलेमपुर में अजय दुबे वत्स, रुद्रपुर में भगवान यादव और भाटपार में हृदयालाल शर्मा को संयोजक बनाया गया है।
जिला मंत्री भाजपा अभिषेक जायसवाल ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव पर किसान मोर्चा के चौपाल से किसान इस विषय पर जागरूक होंगे।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
बैठक में मुख्य रूप से अशोक पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, गब्बर दुबे, धर्मवीर सिंह, जय प्रकाश शाह, बचनदेव गोंड़, अमित कुमार सिंह, सुमन्त चतूर्वेदी, जे पी यादव, दिलीप मिश्रा, रामव्यास यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles