ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा !

टहरौली ( झांसी ) पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सेना द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंडल टहरौली के बघेरा में कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल एवं डीजे के साथ राष्ट्रीय गीतों की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान दर्जनों युवा भारत का झंडा लिये भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। यह यात्रा बघेरा चौराहा होते हुए गांव के प्रमुख रास्तों से हो कर गुजरी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रजनीश कुमार,भानू प्रताप व्यास, पंचम सिंह पटेल, दिनेश परिहार, रविन्द्र सोनी, आशीष उपाध्याय, अवध वंकर, पुष्पेन्द श्रीवास, हुकुम सिंह राजपूत, आनन्द सेन, खुशीराम प्रजापति, अमृत कुशवाहा, चतुर पटेल, अनिल मिश्रा, करन सिंह पटेल, जगत पटेल, छोटू शिवहरे, राहुल दांगी,रामनरेश पटेल, राहुल आर्य,
आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles