Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsसड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल इलाज के दौरान पति की मौत...

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल इलाज के दौरान पति की मौत !

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव के चट्टी के समीप सोमवार की रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार बृजेश 36 वर्ष पुत्र राम जन्म अपनी पत्नी रीता 32 वर्ष निवासी ग्राम कनेटी थाना घोरावल विवाह समारोह के लिए कुछ खरीदारी करने के लिए घोरावल गए थे। खरीदारी करने के बाद सोमवार रात दोनों पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में पत्नी बाइक से गिरकर दूर गिर पड़ी और घायल हो गई वहीं बृजेश कार में फंसकर कुछ दूर घसीट गया और गंभीर रुप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।बताया गया की बृजेश के भतीजी की आज मंगलवार को शादी थी। मृतक बृजेश 5 भाईयों में बड़ा था और उसके दो बेटे व दो बेटी हैं।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पंचनामा आदि करते

हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को सुबह मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।परिजनों की मिली तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। चालक फरार है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments